पटना, फरवरी 18 -- सकसोहरा थाना क्षेत्र के अंदौली पथ पर पानी भरे पइन में मंगलवार की सुबह बाढ़ कोर्ट के मुंशी श्रवण कुमार (55) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह दीनदयाल बीघा गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एनएच-30ए को दो घंटे तक जाम रखा। घटनास्थल से श्रवण कुमार का मोबाइल और साइकिल बरामद हुआ है। साइकिल का हैंडल क्षतिग्रस्त था। परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार मंगलवार की सुबह 9 बजे के करीब घर से साइकिल पर सवार होकर बाढ़ कोर्ट जाने के लिए निकले थे। इसके बाद उनकी मौत की खबर मिली। परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार के पैर और हाथ पर जख्म के निशान थे। उनका पैर बाहर था, बाकी शरीर पानी भरे पइन में डूबा हुआ था। फिलहाल हत्या, हादसे के बीच पुलिस ने जांच में जुटी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि यह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.