आजमगढ़, अगस्त 9 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी के जलस्तर में पांच दिनों तेजी से वृद्धि हो रही है। हर घंटे नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। नदी के तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ के पानी से 25 गांव घिर गए हैं, करीब 20 हजार की आबादी बाढ़ के पानी से प्रभावित है। चक्की हाजीपुर में एक सरकारी नाव का संचालन किया गया है, जो की आबादी के हिसाब से कम है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही देवारा वासियो के लिए दुश्वारियां बढ़ गई है। रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए लोगों को कमर से ऊपर तक पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। छोटे बच्चों के बीमार पड़ने पर महिलाएं नाव से बंधे पर लगभग 5 से 8 किलोमीटर की दूरी तय करके आ रही हैं। प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज करा कर जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.