पीलीभीत, अगस्त 17 -- बीसलपुर। संवाददाता देवहा नदी में पानी छोड़े जाने के कारण कई गांव में बाढ़ का पानी सड़कों भरने से आवागमन बाधित हो गया है। कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मार्गों पर न जाने के लिए लाल झंडी लगवा दी है। बीसलपुर में देवहा नदी में अचानक पानी आने के बाद बाढ़ आने लगी है। गांव सितारगंज नवदिया, महावा, मीरपुर मुसेली, भैंसटा जलालपुर, अहिरवाड़ा सहित कई गांव में बाढ़ का पानी सड़कों पर जमा हो गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। किसानों की फसलें बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गयी हैं। अचानक बाढ़ आने के कारण देवहा के किनारे बसे गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय तहसीलदार अभिषेक गुप्ता व कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने गांव भौंरूआ, भैंसटा जलालपुर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.