समस्तीपुर, नवम्बर 16 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र में इस साल आयी बाढ़ का पानी अब भी चौर स्थित खेतों में बरकरार है। इसकी वजह से संबंधित किसानों की खेती का काम ठप है। खेत में जलजमाव से वे गेंहू की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर, सोरमार, हजपुरवा, नामापुर आदि पंचायतों के चौर में इस साल बागमती में आयी बाढ़ का पानी जमा रहने से करीब 250 एकड़ खेत में खेती का काम ठप है। रबी के मौसम में जहां अन्य इलाके के किसान गेहूं की बुआई में जुटे गये हैं, वहीं इन इलाकों के करीब पाचं हजारेसे अधिक किसान खेतों से पानी हटने के इंतजार में हैं। किसानों ने बताया कि इस वर्ष बागमती में देरी से बाढ़ आने से सहायक नदी शांति नदी में भी बाढ़ का पानी लेट से प्रवेश किया था। जिसके कारण बाढ़ का पानी कई चौर के खेतों में प्रवेश कर गया था। चकमेहसी के कलौंजर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.