मोतिहारी, फरवरी 6 -- पीपराकोठी। महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान के कर्पूरी ठाकुर सभागार में बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली तकनीकों पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव, संस्थान के निदेशक डॉ. सुशील कुमार पूर्वे तथा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने संस्थान परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जननायक कर्पूरी ठाकुर व कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ और जलभराव बिहार के कई जिलो...