छपरा, जून 5 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि सारण में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें मंत्री विज्ञान, प्रावैधिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग सुमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से बाढ़ पूर्व तैयारियों के बारे में एक -एक कर जानकारी ली। बताया गया कि बाढ़ आपदा की स्थिति में जरूरत पड़ने वाली आवश्यक सामग्री का दर आपूर्त्तिकर्त्ता का निर्धारण निविदा के माध्यम से किया गया है ताकि आवश्यक होने पर इन सामग्री की आपूर्त्ति त्वरित गति से हो सके। बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिये 213 आश्रय स्थल व 192 सामुदायिक रसोई स्थल को चिन्हित किया गया है। उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी मंत्री को बताया गया। जिला व अंचलों में उपलब्ध पॉलिथीन शीट की संख्या के बारे में जानकारी दी गई। अभी तक विभिन्न अंचलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.