बाराबंकी, जनवरी 13 -- बाराबंकी। तीन दिन पहले विद्यालय जाने के लिए साइकिल लेकर निकली छात्रा लापता हो गई। सोमवार को वह थाना व कस्बा मसौली के बंद पड़े बाड़ा में मिली। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस के बताया कि बड़ी बहन से विवाद के बाद नाराज होकर छात्रा घर से कहीं चली गई थी। मसौली थाना क्षेत्र में एक गांव से कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा शनिवार की सुबह साइकिल लेकर स्कूल जाने के लिए निकली थी। शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हुए और उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसके न मिलने पर रविवार को उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। अभी किशोरी की खोजबीन की ही जा रही थी कि सोमवार को कस्बा के एक मोहल्ले में बंद पड़े मकान को देखने गृहस्वामी अंदर पहुंचा तो...