औरैया, फरवरी 21 -- सहायल, संवाददाता। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नवीमोहन सिखु में शुक्रवार देर रात बाड़े में बंधी भेड़ों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में 18 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पशुपालक राम लखन के अनुसार उनका घर बाड़े से करीब 500 मीटर दूर है। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। सुबह जब वह बाड़े पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। करीब 70 भेड़ों में से 29 पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। 18 भेड़ों की मौके पर मौत हो चुकी थी और 11 भेड़ें घायल हालत में तड़प रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार व उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. हिरदेश कु...