उरई, दिसम्बर 11 -- एट। थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती बाजार से सामान खरीदने आई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम अमीटा निवासी रामनारायण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री अरूणा 9 दिसंबर को गांव अमीटा से कस्बा एट बाजार सामान खरीदने गई थी। अरुणा बाजार जाने के बाद से वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता रामनारायण ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है और पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। वहीं थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडे का कहना है गुम हुई लड़की की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...