आगरा, जनवरी 16 -- कोलंबो (श्रीलंका) में 12 से 14 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में भारत की ओर से बाह के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और जापान सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बाह की श्रीया सिंह ने 48 किलो में, दीक्षा ने 40 किलो में, अभिनव ने 25 किलो में स्वर्ण पदक जीता। तीनों खिलाड़ी विष्णु मार्शल आर्ट्स अकादमी बाह में हेड कोच विष्णु मिश्र, कोच कृष्ण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...