देवरिया, फरवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। भटनी विकास खण्ड के घांटी स्थित एक विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा को नियुक्त बाह्य परीक्षक व विद्यालय के लिपिक का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पादन कराने व विद्यार्थियों को अंक प्रदान करने को लेकर कथित रूप से धन लेन- देन की बात कही जा रही है। इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। मामला संज्ञान में आने के बाद विद्यालय पर हुए सभी विषयों के प्रयोगात्मक परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है एवं अन्य परीक्षा केन्द्र पर तिथि निर्धारित कर प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इसकी जांच माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के अपर सचिव को सौंपी गई है। जिले में दूसरे चरण में 2 से 13 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित हो रही है। प्रयोगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.