रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को पुंदाग में हुई। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में बने संगठनों की तरह झारखंड में भी बाह्मणों के लिए सशक्त संगठन बनाने और इसके लिए चुनाव पर चर्चा की गयी। बताया गया कि इसके लिए प्रखंड में दो और जिला कार्यकारिणी में एक नाम का चयन होगा। सभी ग्राम से प्रखंड कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जिला-नगर से दस नाम प्रादेशिक कार्यकारिणी के लिए भी प्रस्तावित किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। प्रदेश संयोजक शैलेश मिश्रा, प्रदेश संगठन प्रभारी स्वेता झा, प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्र नाथ झा और प्रदेश सर्वेक्षण प्रभारी सुशील ठाकुर को चुना गया हैं। बैठक में अमरनाथ झा, शैवाल शेखर मिश्रा, रीतेश रंजन झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.