बोकारो, मार्च 20 -- भतुआ पंचायत के लेवाटांड़ जाहेर गढ़ में बुधवार को लेवाटांड़ जाहेरगढ़ समिति के बैनर तले बुधवार को बाहा बोंगा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। सरहुल पूजा अर्चना नायके हड़ाम विनोद टुडू व सहदेव सोरेन की ओर से किया गया। जिसमें इष्ट देवता मारांग बुरू जाहेर आयो के नाम से जाहेर गढ़ में ग्रामीण के समक्ष पूजा किया गया। जिसमें सामूहिक रूप से प्रार्थना किया गया कि इस वर्ष फसल की पैदावार अच्छे से हो व सभी मनुष्य को शांति समृद्धि से परिपूर्ण रहें। उन्होंने कहा बाहा बोंगा महोत्सव झारखंड में आदिवासी का प्रकृति पर्व है। जिसें झारखंड ,उड़ीसा व बंगाल के आदिवासी की ओर से मनाया जाता है। यह नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पूजा अर्चना के बाद सभी अतिथियों और सभी महिला पुरुष को मायके हड़ाम की ओर से सुखवा फुल भेंट किया गया। उसके बाद आदि...