गिरडीह, फरवरी 6 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मरांग बुरु पारसनाथ में बाहा पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर गुरुवार को मांझी थान में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन समेत आपसी मनमुटाव दूर कर समन्वय बनाने पर चर्चा की गई। आदिवासी समाज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बताया गया कि 19 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक मरांग बुरु पारसनाथ में आदिवासी समाज का मुख्य त्योहार बाहा पर्व मनाया जायेगा। बाहा पर्व में जुग जाहेर थान से लेकर दिशोम मांझी थान में आदिवासी परंपरा अनुसार पूजा विधान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। समाज में बढ़ते मतभेद को दूर कर आपसी समन्वय के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बैठक में मरांग बुरु सावंता सुसार बैसी मरांग बुरु संस्थान समेत पारसनाथ मौजा के आद...