जामताड़ा, फरवरी 15 -- बाहापर्व पर दिसोम जाहेरथान में जुटे श्रद्धालु, पूजा-अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम जामताड़ा,प्रतिनिधि। फाल्गुन माह के आगमन के साथ संथाल समाज का प्रमुख पर्व बाहा पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के दूतकेवरा गांव स्थित दिसोम जाहेरथान में आदिवासी समाज द्वारा धूमधाम से बाहा पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओलचिकी पारसी सागाड़िया बिशेश्वर मरांडी उपस्थित थे। नायकी बाबा बानेश्वर टुडू ने श्रद्धालुओं के साथ विधिवत कलश स्थापना कर पूजा की शुरुआत की। इसके बाद मारांग ठाकुर बाबा, मारांग बुरू, जाहेर एरा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की भक्ति गीतों के साथ आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने फल-फूल, चूड़ा, बतासा, दूध व जल अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। दिनभर श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.