गौरीगंज, जनवरी 23 -- गौरीगंज। अस्पताल में दवा उपलब्ध होने के बावजूद मरीज को बाहर से दवा लेने की बात कहना सीएचसी शाहगढ़ में तैनात रसोइया को भारी पड़ गई। शिकायत मिलने पर सीएमओ ने तत्काल रसोइया की सेवा समाप्त कर दी। सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने बताया कि शासन द्वारा मरीजों को अस्पताल से नि:शुल्क दवाये उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सभी डाक्टरों को अस्पताल में मौजूद दवा पर्चे पर लिखने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को मरीज द्वारा शिकायत की गई कि सीएचसी शाहगढ़ में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के तौर पर कार्यरत रसोइया भास्कर शुक्ल ने पर्चे पर लिखी दवा बाहर से लेने को कहा। जबकि पर्चे पर लिखी सभी दवायें अस्पताल में मौजूद थीं। मामले में रसोइया की संलिप्तता पाये जाने पर तत्काल उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। सीएमओ ने कहा कि सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में ...