देहरादून, फरवरी 18 -- होली के मद्देनजर मिलावट रोकने को चल रहा अभियान देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता होली के त्योहार के मद्देनजर मिलावट रोकने को एफडीए ने बुधवार को भी अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर जिले में चले अभियान में 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल टीमों ने भरे। अभियान की शुरुआत तड़के 4 बजे से ही हो गई थी। सहायक आयुक्त मनीष सयाना के नेतृत्व में हरिद्वार रोड, जोगीवाला और रिस्पिना पुल पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की गई, जहां संदिग्ध पनीर का नमूना लिया गया। वहीं, ऋषिकेश क्षेत्र के भानियावाला और कानरवाला में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने डेयरियों और वितरण वाहनों का निरीक्षण कर पनीर के तीन नमूने भरे। नगर निगम क्षेत्र के पथरीबाग में रमेश सिंह ने दालों के पांच नमूने लिए, जबकि विकासनगर क्...