मुरादाबाद, फरवरी 24 -- मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद ग्रीन ऑर्चिड सोयायटी निवासी महिला साहिस्ता ने अपने पति अनस के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसका निकाह सात साल पहले हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दावा किया कि पति अनस के दूसरे समुदाय की एक महिला से संबंध हैं। वह इसका विरोध करती है तो आरोपी पति उससे मारपीट करता है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर मझोला थाने में आरोपी अनस के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...