अलवर, फरवरी 17 -- अलवर के भिवाड़ी में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट का अब चीनी कनेक्शन सामने आया है। 7 मजदूरों को जिंदा जला देने वाली घटना की पड़ताल में पता चला है कि फैक्ट्री में कच्चा माल और बारूद चीने से आता था। घटना वाली जगह से कुछ दूरी पर गोदाम में प्लास्टिक के कट्टों में बारूद भरा मिला। फैक्ट्री गेट पर हमेशा ताला लगा रहता था ताकि किसी को पता नही चले कि अंदर क्या हो रा है। फैक्ट्री में ही मजदूरों के खाने और सोने की व्यवस्था की गई थी। भिवाड़ी के खुशखेड़ा रीको एरिया स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में 16 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 9 बजे धमाका हुआ था। उसमें 7 मजदूर जिंदा जल गए थे, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें एम्स दिल्ली रेफर किया गया है। जांच में फैक्ट्री के एक अवैध गोदाम का पता चला है। इसमें फैक्ट्री का कुछ कच्चा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.