बलिया, फरवरी 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल और जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कई वार्डों में जाकर मरीजों से सीधे संवाद किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। एक महिला ने जिलाधिकारी को बताया कि वह अपने ससुर के इलाज के लिए आई थी, जहां चिकित्सक द्वारा दवा बाहर से खरीदने को कहा गया। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला द्वारा दवा पर खर्च किए गए 545 रुपये वापस कराने का आदेश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को दी जाएं। किसी भी परिस्थिति में बाहर की दवा न लिखें। यदि ऐसी शिकायत दोबारा मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने ट्रीटमेंट रूम और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण...