मिर्जापुर, दिसम्बर 16 -- मड़िहान। तहसील क्षेत्र के गढ़वा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दूसरे गांव के लोगों को दिए गए पट्टा को गांव के गरीबों व भूमिहीनों ने निरस्त किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों का गांव से कोई वास्ता नहीं है उन्हें ग्राम सभा की कीमती जमीन का पट्टा दे दिया गया है। गांव के जरूरतमंदों के पास आवास बनाने के लिए जमीन नहीं है। पट्टा वितरण में नियमों और पात्रता की खुलेआम अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...