देहरादून, फरवरी 13 -- देहरादून। पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने प्रदेश में लगातार हो रही हत्याओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मच्छी बाजार, तिब्बती मार्केट और अब राजपुर रोड पर सरेआम हुई हत्याओं ने साबित कर दिया है कि बदमाशों में खाकी का खौफ नहीं रहा। शर्मा ने कहा कि हल्द्वानी के डबल मर्डर और दून में गैंगवार जैसे हालात चिंताजनक हैं। सामरिक महत्व वाले शहर में ऐसी घटनाएं सुरक्षा चूक है। उन्होंने बाहरी लोगों के सघन सत्यापन और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...