हरदोई, दिसम्बर 15 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शहर में बंदी के दौरान लगने वाली बाहरी व्यापारियों की बाजार पर कड़ा विरोध जताते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। व्यापार मंडल का कहना है कि मंगलवार को निर्धारित बंदी के बावजूद सिनेमा रोड पर पटरी बाजार लगाए जाने से स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने बताया कि इस संबंध में बीते सोमवार को प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा गया है। मांग पत्र में मंगलवार के दिन सिनेमा रोड पर लगने वाली पटरी बाजार को पूरी तरह बंद कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जब मंगलवार को बंदी का स्पष्ट प्रावधान है तो किसी भी प्रकार की बाजार लगना नियमों के विपरीत है। व्यापार मंडल का आरोप है कि बाहरी व प्रवासी व्यापारियों द्वारा लगाई जा रही यह बाजार शहर के स्थानीय व...