मधुबनी, फरवरी 6 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता।रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर चौक पर शुक्रवार.को एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार समेत तीन लोगों को ठोकर मार दी।वे तीनो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद बह वाहन सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया वाहन कर्णपुर गांव की ओर से तेज गति में आ रहा था। इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया और पहले एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इसके बाद वाहन सड़क किनारे स्थित एक नाश्ते की दुकान को रौंदते हुए पास में खड़े ट्रक से जा टकराया। ठोकर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दुकान पर नाश्ता कर रहे एक व्यक्ति को भी वाहन की चपेट में आने से पैर में गंभीर चोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.