भागलपुर, नवम्बर 22 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के पैन के पास एक चार पहिया वाहन से एक छात्र को धक्का लग जाने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्र को पुलिस एवं परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल छात्र आदर्श कुमार (12 वर्ष) निवासी पैन को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया। बताया गया कि छात्र विधालय में छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रहे चार पहिया बाहन धक्का मारकर भागा। जिसे कोलगामा के पास पकड़ लिया गया। पुलिस ने वाहन को चालक के साथ कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...