मोतिहारी, फरवरी 18 -- मोतिहारी , हि.प्र.। बास भूमि विषय को मौलिक अधिकार में शामिल किया जाना चाहिए ,ताकि भूमिहीन परिवार गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सके । उक्त बातें भूमि अधिकार आन्दोलन के मुख्य संरक्षक विद्यानंद राम ने कही । श्री राम सोमवार को स्थानीय अम्बेडकर गोलंबर के निकट भूमि अधिकार आन्दोलन के बैनर तले बास भूमि के सवाल पर आयोजित महाधरना को संबोधित कर रहे थे । परवाना , पर्चाधारी व पूर्वजों से सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर बसे गैर पर्चाधारी तथा भूमिहीन परिवार के लोग भारी संख्या में शामिल हुए । अध्यक्षता भूमि अधिकार आन्दोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ अम्बेडकर ने की । उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में सरकार व प्रशासन पर पर्चाधारियों व भूमिहीनों की भारी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। पर्चाधारियों को उजाड़ा जा रहा है। बाद में प्रतिनिधि मंडल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.