मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर प्रमंडलीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल को दोहरी सफलता प्राप्त हुई। उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा राजेंद्र कुमार ने बताया कि गोपालगंज में आयोजित खो-खो बालिका अंडर-19 प्रतियोगिता में उपविजेता एवं सासाराम में आयोजित बास्केटबॉल बालक अंडर-14 वर्ग में तिरहुत प्रमंडल ने विजेता एवं अंडर-19 वर्ग में उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। खो खो बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने फाइनल मुकाबले में सारण प्रमंडल को हराया। वहीं अंडर 14 आयु वर्ग में तिरहुत की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दरभंगा प्रमंडल की टीम को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में भी तिरहुत की टीम दरभंगा प्रमंड...