नोएडा, नवम्बर 16 -- नोएडा। सेक्टर-82 स्थित विवेक विहार में शुक्रवार को बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में परमवीर चक्र से सम्मानित सेवानिवृत कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। इस मौके पर विवेक विहार सोसाइटी के अध्यक्ष कर्नल केएस बिष्ट, कर्नल अशोक प्रभाकर, ऋषि साहनी ने कार्यक्रम के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...