मधुबनी, फरवरी 21 -- हरलाखी,एक संवाददाता। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को बासोपट्टी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सीओ विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल एवं एसएसबी जवानों के सहयोग से की गई। प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। इस दौरान कर्पूरी चौक, थाना चौक, पुराना स्टेट बैंक, मुख्य बाजार सड़क, बस स्टैंड के आसपास तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर बने अस्थायी दुकान, टीन-शेड, लकड़ी के खोखे एवं सड़क पर फैलाए गए सामान को हटाया गया। सीओ ने बताया कि बाजार में लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार चेतावनी और नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कठोर कदम उठाया गया। मौके पर एसआई तरुण कुमार...