मधुबनी, जून 1 -- बासोपट्टी। बासोपट्टी पूर्वी निवासी 30 वर्षीय युवक अरुण कुमार मल्लिक कि कलुआही थाना के मलमल में सड़क दुर्घटना में मौत से घर में मातम छा गया है। उनके असमय निधन से बासोपट्टी पूर्वी में सन्नाटा छा गया है। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे की बताई गयी है। अरुण मल्लिक तीन भाई मे से सबसे छोटा था। वह राम जानकी रवि राम सेवक दास महाविद्यालय बासोपट्टी में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार वे मधुबनी से अपने रिश्तेदार के पास से मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। अरुण बाइक से आगे निकल गया और उनके दो साथी पीछे ही रह गए। घटना कलुआही और मलमल के बीच मोड़ वाले पुल के पास हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.