गंगापार, अप्रैल 2 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीएमश्री प्रावि बासूपुर में नवप्रवेशी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी हंडिया डॉ प्रभाशंकर पांडेय द्वारा टीका लगाकर स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान दयाराम यादव एवं एसएमसी अध्यक्ष छविनाथ भारतीया एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुमार चौरसिया द्वारा उपस्थित सभी नवप्रवेशी बच्चों को टीका लगाकर स्वागत किया गया। सभी बच्चों को नवीन सत्र की पुस्तके वितरित की गई। इसके बाद स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली में अभिभावक के साथ विद्यालय के शिक्षक रवि अग्रहरि, नूतन सिंह, सुनील कुमार पाल उपस्थित रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.