दुमका, जुलाई 18 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।बासुकीनाथ धाम में चल रहे राजकीय श्रावणी मेला 2025 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्शनीयाटीकर ओपी के समीप एक नकली आइसक्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मामले में खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अमित कुमार राम ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम के साथ छापेमारी किया तो नकली आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ। जिसमें उन्होंने करीब 200 किलोग्राम नकली आइसक्रीम जब्त कर नष्ट किया। फिलहाल भारी मात्रा में नकली आइसक्रीम सहित निर्माण सामग्रियों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा है कि बिहार के बांका से नकली आइसक्रीम की निर्माण सामग्री लाकर यहां खपाया जा रहा था। वहीं बासुकीनाथ मंदिर के पास खाद्य सुरक्षा निरीक्षक की टीम ने छापा मारकर करीब 100 किलोग्राम नकली पेड़ा, जो चीनी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.