दुमका, नवम्बर 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। शिवगंगा की स्वच्छता को सालों भर अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अब नगर पंचायत बासुकीनाथ को नगर विकास विभाग की ओर से सुविधा मद में अलग से राशि मिलेगी। यही नहीं, बासुकीनाथ में स्थायी पुलिस आवासन, पुलिस ओपी और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय कॉम्पलेक्स बनाने हेतु स्थल चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया है। बता दें कि नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति और खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला की तैयारी संबंधी कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। राजकीय श्रावणी मेला के बेहतर संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित इस समीक्षा बैठक में देवघर व दुमका के उपायुक्त सहित कई विभागों के पदाधिकारीगण मौजूद थे। बैठक ...