दुमका, जनवरी 21 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के उपलक्ष्य पर सोमवार देर शाम बासुकीनाथ मंदिर प्रांगण में फौजदारी बाबा की भव्य महाआरती आयोजित की गई। बासुकीनाथ पंडा समाज द्वारा आयोजित इस महाआरती पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बाबा बासुकीनाथ की पूजा अराधना और महाआरती की गई। कार्यक्रम की शुरूआत स्वस्तिवाचन से किया गया। सविधि सकंल्प पूर्वक गणेश वंदना के पश्चात महाआरती के लिए पवित्र अग्निशिखाएं प्रज्ज्वलित कर फौजदारी बाबा भगवान नागेश की भव्य महाआरती प्रारंभ हुई, तो इस श्रद्धालु भक्तों ने बाबा बासुकीनाथ की मुक्त कंठ से स्तुति गाकर और करता ली देकर आकंठ भक्ति में झूमते नजर आए। माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य पर सोमवार को बासुकीनाथ मंदिर आदिशक्ति माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की भ...