दुमका, दिसम्बर 26 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर पंचायत के अंबा गांव निवासी सह बासुकीनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित 55 वर्षीय लखी प्रसाद मिश्र पिता स्वर्गीय जूठन मिश्र का हृदय गति रुक जाने से बीती रात्रि निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। उनके निधन पर स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों, पंडा-पुरोहित समाज के सदस्यों एवं रिश्तेदारों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। बासुकीनाथ मंदिर के पंडा पुरोहितों ने उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...