दुमका, जुलाई 18 -- जरमुंडी। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान अन्य जिलों से बासुकीनाथ में आकर पंडागिरी करने आये लोगों से शुक्रवार को शिवगंगा ओपी में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी और दंडाधिकारियों ने पूछताछ की। बाहर से पंडागिरी करने आये इन लोगों से उनके घर, जिला व स्थानीय आवास के बारे में पूछताछ की गई। बताया कि श्रावणी मेला क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि बासुकीनाथ में रोजगार के लिए अन्य स्थलों से आये बाहर के लोगों की सही पहचान सुनिश्चित हो। वहीं बासुकीनाथ के स्थानीय पंडा समाज ने भी प्रशासन के इस कदम की प्रशंसा की है और इसे आवश्यक बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.