सहरसा, जनवरी 7 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला गांव में सोमवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने बासा पर सो रहे एक मजदूर को अगवा करने का प्रयास किया। असफल होने पर बदमाशों ने उसे बासा से बाहर खींचकर गोली मार दी। गोली लगने से मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना में घायल मजदूर की पहचान सरबेला पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी 35 वर्षीय पुत्र टुनटुन पंडित के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार गोली टुनटुन पंडित के नाभि के पास लगी है। गोली लगने के बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.