चाईबासा, जुलाई 7 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासाटोटो गांव निवासी 28 वर्षीय गणेश पान ने फांसी लगा कर जान दे दी। मृतक चालक का काम करता था।जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार को रात में काम करने के बाद घर वापस आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। जब सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे जागने के लिए आवाज लगाई। इसके बावजूद कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने इधर-उधर जाकर देखा तो उसे फांसी के फंदे में लटका पाया। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया। फांसी के फंदे से उतारा गया। बाद घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...