शामली, मार्च 23 -- पुराने मामले में फरार चल रहे बावरिया समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। रविवार को गांव अहमदगढ़ निवासी सोनू बावरिया समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष जो एक पुराने मामले में फरार चल रहा था गिरफ्तार किया। जिसमें धारा 469, 504, 500, 501 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अहमदगढ़ चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार त्यागी ने बताया आरोपी पर सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से मान हानि कारक सामग्री प्रसारित करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के गंभीर आरोप हैं। इस संबंध में पहले ही थाना झिंझाना में मामला पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.