भदोही, जनवरी 14 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित बावन बीघा तालाब तट पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट सोनभद्र द्वारा सुंदरीकरण कार्य काराया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को चेयरमैन विनय चौरसिया के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए विकास और निर्माण कार्य का खाका तैयार किया गया। इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि उक्त संस्था द्वारा सुदंरीकरण कार्य कराया जाएगा। अमृत दो योजाना के तहत पांच करोड़ की लागत से ऐतिहासिक बावन बीघा तालाब तट पर कार्य कराया जाएगा। संस्था के एई चंदन कुमार ने उपस्थित लोगों से बातचीत के माध्यम से जानकारी दी गई। तालाब तट पर पौधरोपण, लाइट लगाने के साथ ही अन्य सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर चंद्रेश यादव, गणेश, कैलाश सरोज, विजय वर्मा, गोपाल, विक्की सिंह, जय श...