हाथरस, दिसम्बर 25 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा वीर बाल दिवस पर सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों के बलिदान को स्मरण किया गया। इस मौके पर बाल स्वयंसेवकों द्वारा नगर में पथसंचलन निकाला गया। पथ संचलन का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय परिसर से हुआ। पथ संचलन नगर के घंटाघर , नयागंज , मोती बाजार ,गुड़ाहाई बाजार , बागला मार्ग रामलीला ग्राउंड ,पंजाबी मार्केट होते हुये केंद्रीय विद्यालय पर समापन हुआ। नगर वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर बाल स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। सैकड़ों की संख्या में नन्हे स्वयंसेवकों में अनुशासन और देशभक्ति की झलक दिख रही थी। केंद्रीय विद्यालय में एकत्रित बाल स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुये जिला कार्यवाह रामकिशन ने कहा कि देश के युवाओं को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.