गाजीपुर, जनवरी 2 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर स्थित बड़ागांव के पंडित भोलानाथ मिश्र बालगृह से एक महीने के अंदर दूसरी बार बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। इस बार दो बालक लापता हुए हैं, जिसके बाद अधीक्षक ने थाने में तहरीर दी है। एक माह में कुल तीन बालकों के लापता होने से यह मामला संवेदनशील हो गया है। नवीनतम घटना बीते 27 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। अधीक्षक ने तहरीर में उल्लेख किया है कि, वाराणसी से लाया गया लगभग 13 वर्षीय एक बालक और एक 16 वर्षीय बालक एक साथ संस्था से भाग गए। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ओमप्रकाश सिंह ने बालकों के गायब होने की सूचना दी, जिसके बाद केंद्र में हड़कंप मच गया। आसपास के क्षेत्रों में उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इससे पहले, बीते 5 दिसंबर को भी इसी बालगृह स...