दरभंगा, अक्टूबर 12 -- दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित बाल सुधार गृह में शनिवार को किशोर की मौत ने एक बार फिर वहां की व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। किशोर का शव वहां के शौचालय में फंदे से लटका पाया गया था। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच डीएमसीएच में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मृतक के विसरा को जांच के लिए प्रिजर्व का लिया गया है। पिछले छह महीने में बाल सुधार गृह में हुई तीसरी मौत ने वहां की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पूर्व करीब छह महीने पहले बाल सुधार गृह में सजा काट रहे एक किशोर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। पेट दर्द की बात कहते हुए उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.