चंदौली, दिसम्बर 13 -- चहनियां। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षक कृष्ण कुमार और नारायण ने समिति का गठन एवं समिति के उद्देश्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। समिति के सुझाव पर बच्चों के कल्याण के लिए योजना बना कर उन्हें क्रियान्वित करने पर बल दिया गया। शिक्षिका पूजा सिंह ने बालक तथा बालिका के कल्याण के लिए समिति के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। जिससे आने वाली पीढ़ी अपने कर्तव्य तथा अधिकारों के प्रति सजग और समझदार हो। इस मौके पर नंद कुमार शर्मा, मंजू देवी, पूनम और सदस्य बाल कल्याण समिति और बच्चे उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...