पिथौरागढ़, दिसम्बर 3 -- पिथौरागढ़। नगर के पांभे वल्दिया में बाल सभा हुई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांभे में हुई बाल सभा में छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों को गांव की समस्याएं बताई। छात्र दिव्यांशु ने बताया कि डुंगरा मोटर मार्ग बदहाल है। डामरीकरण न होने से स्कूल तक आवाजाही करने में दिक्कतें होती हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीपक कुमार ने बताया कि बच्चों की समस्याओं पर ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी। संबधित विभाग को समस्या के निदान के लिए प्रस्ताव भेजे जाऐंगे। लघु सिचांई विभाग की जेई रुचि भट्ट ने बच्चों को कैरियर निर्माण की जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान मनीषा बेरी,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रिंकू जोशी,राजीव चौहान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...