मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय बरौना में शनिवार को बाल संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांचवीं की छात्रा कोमल कुमारी ने की। बाल संसद में विभिन्न मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें और सुझाव दिए। शिक्षा मंत्री सुरुचि कुमारी ने कक्षा एक एवं दो के छात्रों के लिए बेंच-डेस्क की व्यवस्था की मांग की। उप शिक्षा मंत्री सना प्रवीण ने प्राथमिक स्तर से ही कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने पर बल दिया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री आयुष राज ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने और नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में आने की अपील की। वहीं, उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री रागवी कुमारी ने मध्याह्न भोजन से पहले हाथ धुलाई अनिवार्य करने का सुझाव दिया। जल एवं कृषि मंत्री रचना कुमारी ने पौधरोपण बढ़ाने और कागज की बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.