प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के जेठवारा सराय आना देव स्थित राजकीय हाईस्कूल में शनिवार को बाल संसद 2025 का गठन किया गया। प्रधानमंत्री पद के विजेता कक्षा 10 के छात्र हिमांशु विश्वकर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह मे संविधान सम्मत पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल मे सम्मिलित शिक्षा मंत्री अनामिका सरोज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री माही, खेल मंत्री प्रिंस यादव, स्वास्थ्य मंत्री राजलक्ष्मी, सांस्कृतिक मंत्री रुद्र प्रताप सिंह, अनुशासन मंत्री राजन सिंह, पुस्तकालय मंत्री रिया मौर्या, वित्त मंत्री अंकित यादव, स्वच्छता मंत्री साक्षी मौर्या, पर्यावरण मंत्री अर्जुन कुमार, कानून व न्याय मंत्री दीपिका प्रजापति, पर्यटन मंत्री छाया चौरसिया व गृहमंत्री अंश तिवारी ने भी पद की शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.