गोपालगंज, मार्च 17 -- गोपालगंज । नगर संवाददाता जिला बाल संरक्षण इकाई 18 मार्च से 3 अप्रैल तक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, परवरिश योजना, दत्तकग्रहण योजना और किन्नर पहचान पत्र जैसी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं अधिक लाभुकों को जोड़ने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। यह अभियान पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसकी शुरुआत विजयीपुर प्रखंड से होगी। इसके बाद अन्य प्रखंडों में चरणबद्ध रूप से शिविर लगाए जाएंगे। जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम प्रत्येक प्रखंड में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी देगी। डीएम ने सभी बीडीओ व सीडीपीओ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। बताया गया कि कटेया में 19 मार्च, भोरे में 20 मार्च, बैकुंठपुर में 21 मार्च,सिधवलिया में 24 मार्च ,बरौली में 25 मार्च को शिविर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.