पौड़ी, जून 2 -- महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा बाल अधिकारों और सुरक्षा को लेकर बच्चों में जागरूकता लाने के लिए राजकीय जूनियर हाईस्कूल, नगर क्षेत्र-11 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य गंगोत्री नेगी ने बच्चों को बाल संरक्षण कानूनों, आत्म-सुरक्षा के उपायों और साइबर सुरक्षा जैसे मामलों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही उन्होंने पॉक्सो ऐक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य के विषय में बच्चों को समझाया। बताया कि यदि वे किसी प्रकार की हिंसा, शोषण या उत्पीड़न का सामना करते हैं तो किन माध्यमों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत विश्वसनीय वयस्क से संपर्क करने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.