चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर सृजन महिला विकास मंच द्वारा बाल संरक्षण परियोजना के तहत जिला स्तरीय कन्वर्जेन्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बाल संरक्षण कानूनों पर जनजागरूकता फैलाने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। उसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान बाल संरक्षण हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की समझ बढ़ाना तथा उपलब्ध योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही सेवाओं से जुड़ने में आने वाली चुनौतियों की पहचान कर उन्हें दूर करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में 5 पंचायत के 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, ग्रामीण मुंडा, वार्ड सदस्य और बाल अधिकार मंच के प्रतिनिधि शामिल थे। संस्था की...